{"_id":"6ab2bd1c44c68b576c015180","slug":"married-woman-takes-her-own-life-by-hanging-herself-with-a-rope-banda-news-c-212-1-mah1012-152463-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विवाहिता ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विवाहिता ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान
Tue, 22 Sep 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के बरेजी का पुरवा मौजा गुरेह की रहने वाली एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना के समय उसका पति, बेटा व बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए निकला था। लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला।
गांव निवासी किशन लाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। वह पत्नी रत्तो (30), छह साल के बेटे व आठ साल की बेटी के साथ रहता था। सोमवार की सुबह किशन लाल बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकला था। करीब साढ़े दस बजे वह घर लौटा तो दरवाजा बंद मिला।
उसने आवाज देकर रत्तो को बुलाया लेकिन काफी देर तक जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया और किसी तरह से दरवाजे को खोला और अपने कमरे में पहुंचा तो देखा कि रत्तो रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही है। यह देख वह बिलख पड़ा।
सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं। महिला का मायका महोबा जनपद में है। शादी को करीब दस साल हो चुके हैं। घटना के संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।