{"_id":"64988c8bc5fa6212fa0d3564","slug":"married-woman-hangs-herself-banda-news-c-12-1-304744-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बबेरू। सूने घर में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति पड़ोस में गया था। जब वह घर आया तो वह फंदे से लटक रही थी। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव निवासी रेखा (21) ने रविवार को सुबह नौ बजे घर के कमरे में बांस की बल्ली से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में पति अवधेश ने बताया कि वह पड़ोस में गुटखा लेने गया था। घर में कोई नहीं था। जब वापस आया तो वह फंदे से लटकी थी। किसी भी तरह की कहासुनी भी नहीं हुई। उसने खुदकुशी क्यों की वह यह नहीं बता सकता।
वह उसे फंदे से उतारकर बबेरू सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे दोपहर साढ़े 12 बजे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में प्रभारी कोतवाल निर्मल बाजपेयी ने बताया कि मृतका की शादी को तीन वर्ष हुए थे। मायके पक्ष से आए पिता रामहित दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का मायका बरिहार थाना भरतकूप जिला चित्रकूट है।