फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mandakini bridge dilapidated, potholes on the overbridge road

Banda News: मंदाकिनी पुल जर्जर, ओवरब्रिज की सड़क पर गड्ढे

Thu, 04 Sep 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mandakini bridge dilapidated, potholes on the overbridge road
फोटो 16 सीकेटीपी-3- परिचय- पाठा क्षेत्र में गोष्ठी के बाद पौधरोपरण करते एसडीएम व अन्य । संवाद
चित्रकूट। शहर से बेड़ी पुलिया जाने वाले हाईवे पर मंदाकिनी नदी में बना पुल जर्जर हो गया है। कुछ ऐसा ही हाल शहर के पहाड़ी राजापुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज का है। इसकी सड़क में भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी करनी पड़ती है। इस पुल से होकर प्रतिदिन जनपद सहित कई जनपदों के लोगों का आना जाना है। सुधार कार्य कराने के लिए रेलवे, लोकनिर्माण विभाग व नगर पालिका एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद व बांदा जिले को जाने वाले झांसी मिर्जापुर हाईवे पर मंदाकिनी नदी में बना पुल कई सालों से जर्जर है। दस साल पहले ही बना ओवरब्रिज की सड़क का भी यही हाल हो गया है। दिनरात अधिकारी भी इसी से गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सड़क किसी को दिखाई नहीं पड़ रही है। अमावस्या पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु इनमें से गुजरते हैं।स्थानीय नीरज केसरवानी व छेदीलाल यादव ने बताया कि अब तो ओवरब्रिज की सड़क भी खस्ताहाल हो रही है।
विज्ञापन

कई जगहों पर गड्ढे बढ़ रहे हैं। मंदाकिनी पुल जर्जर हो रहा है।दीवारों मेंदरारे हैं। छोटे पेड पौधे भी दीवारों में लगे हैं। प्रतिदिन बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर जिले के लोगों का भी आवागमन होता है। धर्मनगरी के भगवान कामतानाथ के दर्शन व परिक्रमा के लिए जाते हैं। भादो माह की अमावस्या पर जनपद सहित पूरे प्रदेश के श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामतनाथ के दर्शन के लिए आएगें। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। राहगीरों को जान खतरा भी बना रहता है। दो पहिया सवारों का सबसे अधिक खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी लेकिन ओवरब्रिज में जहां सड़क ज्यादा खराब है वह रेलवे के हिस्से में आता है। नगर पालिका के ईओ लालजी यादव भी कहते हैं कि मंदाकिनी पुल व ओवरब्रिज के खराब वाले स्थान का काम उनके विभाग के पास नहीं है। इसके बाद भी जहां जरुरत होती है वहां पालिका द्वारा सुधार कार्य कराया जाता है। रेलवे विभाग पीडब्ल्यूआई अरविंद यादव ने कहा कि ओवरब्रिज में जहां सड़क टूटी या खराब है वह उनके विभाग के नियंत्रण में नहीं है।

------------इनसेट

नहीं हुआ आंदोलन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर इन दोनों पुल की स्थिति में सुधार कराने की मांग की थी। यह भी कहा था कि सुधार कार्य न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मंदाकिनी पुल की सड़क तो बनी पर ओवरब्रिज के वही हाल हैं। मंदाकिनी पुल की दीवारों में दरारों के लिए भी कोई काम नहीं हुआ । इसके बाद भी व्यापार मंडल ने अभी तक कोई आंदोलन नहीं किया है।इस संबध में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि सड़क बनाई गई है अब शेष काम भी जल्द कराने का विभाग से आश्वासन मिला है इसीलिए आंदोलन स्थगित किया गया है।

फोटो 16 सीकेटीपी-3- परिचय- पाठा क्षेत्र में गोष्ठी के बाद पौधरोपरण करते एसडीएम व अन्य । संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-3- परिचय- पाठा क्षेत्र में गोष्ठी के बाद पौधरोपरण करते एसडीएम व अन्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed