फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man dies by suicide after being accused leaves behind a note leveling serious allegations against police and y

बांदा: दुष्कर्म का आरोप लगने पर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में पुलिस और युवती पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
सार

बांदा में एक गांव की युवती ने युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म किए जाने की लिखित शिकायत की तो युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। 

विज्ञापन
Man dies by suicide after being accused leaves behind a note leveling serious allegations against police and y
ट्रेन से कटकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा में एक गांव की युवती ने युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म किए जाने की लिखित शिकायत की तो युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में युवती का नाम उल्लेख कर लिखा है कि उसने उसके ऊपर गलत आरोप लगाया है, इससे पुलिस उसे परेशान कर रही है। उसने गांव के प्रधान से भी कहा है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है, उसकी कोई नहीं सुन रहा, इसलिए वह ट्रेन से कटकर जान दे रहा है। मृतक युवक पूर्व में वर्ष 2024 में बांदा शहर कोतवाली में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का आरोपी भी था, इन दिनों वह जमानत में था।

विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव कर्मादाड़ी डढ़वामानपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई आशीष (24) ने शुक्रवार की रात बदौसा थाना क्षेत्र के वकीलन पुरवा तुर्रा गांव से निकली रेल लाइन से ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे गैंगमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची बदौसा पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। चचेरे भाई ने बताया कि आशीष ने मरने से पहले अपना एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने गांव की एक युवती का उल्लेख करते हुए लिखा है कि युवती ने उसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को फतेहगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुला रही है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि पुलिस उसे परेशान कर रही है। उसने यह बात गांव के प्रधान से भी बताई, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है कि युवती जिस दिन घटना बता रही है, उस दिन वह गांव में ही नहीं था, वह अपने मामा के घर भागवतपुर में था। उसकी लोकेशन ली जा सकती है। आरोप लगने पर वह चार लाख रुपये भी देने को तैयार है, लेकिन युवती पक्ष पांच लाख रुपये मांग रहा है। इसलिए वह निराश होकर ट्रेन से कटकर जान दे रहा है। इसके लिए गांव की युवती जिम्मेदार है। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। चचेरे भाई ने बताया कि आशीष दो भाइयों में बड़ा था, दो बहनें हैं। घर में मां मनीषा हैं। पिता रमेश सेन मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की युवती ने मृतक युवक के खिलाफ 15 अक्तूबर को दुष्कर्म किए जाने की लिखित शिकायत की थी। युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाने के लिए पुलिस उसके घर गई थी। परेशान करने की बात गलत है। पूछताछ के लिए बुलाना भर था। मामले की जांच की जा रही है। चूंकि घटनास्थल बदौसा थाना क्षेत्र है, तो सुसाइड नोट बदौसा थानाध्यक्ष के पास है। -राजेश वर्मा, इंस्पेक्टर फतेहगंज थाना


ट्रेन से कटकर जान दी है। बदौसा थाना क्षेत्र के रेल लाइन में खुदकुशी की है। सुसाइड नोट मिला है, सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। सुसाइड नोट में एक युवती पर झूठा आरोप लगाने की बात लिखी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक युवक पूर्व में वर्ष 2024 में बांदा शहर कोतवाली में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का आरोपी भी था, इन दिनों वह जमानत में था।-राजेश मौर्या, थानाध्यक्ष बदौसा, बांदा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed