फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Major fire in footwear and general store

Banda News: फुट वियर व जनरल स्टोर में लगी भीषण आग

Thu, 30 Nov 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Major fire in footwear and general store
बबेरू । कोतवाली क्षेत्र के औगासी रोड में स्थित जेके फुट वियर व जनरल स्टोर में गुरुवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा 50 हजार रुपये नगद समेत 20 लाख रुपये कीमत का माल जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने अग्निशमन केंद्र बांदा को आग लगने की सूचना दी है। लेकिन वह रात नौ बजे तक घटनास्थल नहीं पहुंच पाई थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश रहा। कस्बे के औगासी रोड निवासी जितेंद्र कुमार की दुकान रोड में ही रावण मैदान के पास जेके फुट वियर व जनरल स्टोर के नाम से है। दुकान में जूते चप्पल का माल भरा था।
विज्ञापन

जितेंद्र शाम को अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था। इस बीच उसकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मोहल्लेवासियों ने देखा तो दुकानदार को खबर दी। दुकानदार मौके पर पहुंचा उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बांदा अग्निशमन केंद्र में सूचना दी। यहां से फायर ब्रिगेड की गाड़ी रवाना की गई। लेकिन रात नौ बजे तक वह नहीं पहुंच पाई थी। दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान में 50 हजार रुपये रखे थे। वह जल गए। इसके अलावा लगभग 20 लाख रुपये का जूता चप्पल, मोजा, बेल्ट व अन्य सामान जल गया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed