बांदा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने प्रदेश के राज्यमंत्री और बांदा जनपद प्रभारी लाखन सिंह राजपूत को रविवार को यहां पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महिला अध्यक्ष ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणधीन रिंग रोड/ बाईपास का निर्माण पूरा कराया जाए।
अधिगृहीत भूमि का मुआवजा दिया जाए। अन्य मांगों में अतर्रा रोड महावीरन से नरैनी रोड नहर पटरी तक की सड़क का डामरीकरण, बांदा शहर को बाढ़ से बचाने के लिए अधूरे मार्जिनल बांध व पंप हाउस का निर्माण पूरा कराने, रेगूलेटर के लिए धन उपलब्ध कराने, जमनीपुरवा में शरदबाबू फार्म हाउस से मन्ना-बादे राजूपत के खेत तक नाला व पुलिया निर्माण तथा बांदा शहर की पेयजल समस्या के मद्देनजर केन नदी में बैराज निर्माण कराने की मांगे भी की गई हैं। ब्यूरो