{"_id":"63ebdb4a595634bd3d0b0241","slug":"loss-of-eight-lakh-rupees-due-to-fire-in-two-shops-banda-news-c-12-1-80109-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: दो दुकानों में लगी आग से आठ लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: दो दुकानों में लगी आग से आठ लाख रुपये का नुकसान
Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। शाॅर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
खोही परिक्रमा मार्ग चौकी अंतर्गत पालदेव रोड पर निबुहा पुरवा निवासी अब्दुल जलील की बिजली के सामान की और खोही निवासी कमलेश मौर्या का जनसेवा केंद्र है। सोमवार शाम को दोनों अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 11 बजे अब्दुल जलील की दुकान में बिजली के तारों में फाल्ट होने से आग लग गई। इससे दुकान के अंदर से धुआ के गुबार उठने लगे। कुछ ही देर में आग ने पड़ोसी कमलेश मौर्या की दुकान को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार अब्दुल जलील ने बताया कि दुकान में रखे बिजली के उपकरण, पंखे, कूलर, मोटर आदि जलने से साढ़े सात लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जनसेवा केंद्र संचालक कमलेश मौर्या ने बताया कि आग से उसका कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि उपकरण जल गए हैं। 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। सदर विधायक अनिल प्रधान व चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विधायक ने पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बंधाया है। व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।