{"_id":"6abab4ad3f28b519bf07e814","slug":"viral-fever-is-taking-a-severe-toll-dengue-is-also-spiraling-out-of-control-banda-news-c-212-1-sknp1006-152722-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कमर तोड़ रहा वायरल बुखार, डेंगू भी बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कमर तोड़ रहा वायरल बुखार, डेंगू भी बेकाबू
Tue, 29 Sep 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप हावी है। साथ में डेंगू भी जोर पकड़ रहा है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में एक और मरीज को डेंगू की पुष्टि की गई। उसे भर्ती कराया गया है। उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
जिला अस्पताल में सोमवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी निवासी राजकुमार (35) को जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि होने पर भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 23 पहुंच गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1450 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें से 600 मरीज वायरल फीवर के पहुंचे।
वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. ह्दयेश पटेल, डॉ. अरमानुल हक की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। डॉक्टरों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पैथोलॉजी में सोमवार को 19 बुखार पीड़ितों की डेंगू जांच की गई। उधर, बुखार के भर्ती मरीजों से ट्रॉमा सेंटर भी फुल रहा।