{"_id":"6849d5110f5868d31e0bff6b","slug":"load-increased-amid-heat-and-humidity-power-failure-banda-news-c-212-1-sknp1008-127987-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तपिश व उमस के बीच बढ़ा लोड, बिजली धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तपिश व उमस के बीच बढ़ा लोड, बिजली धड़ाम
विज्ञापन
बांदा। 44 डिग्री के इर्द-गिर्द पारे की तपिश से जूझ रहे शहरियों को विभाग 15 घंटे भी बिजली नहीं दे पा रहा है। ऐसे में लोग न रात में सो पा रहे हैं और न दिन में आराम कर पा रहे हैं। विभाग का कहना है कि बढ़े लोड व सूरज की तपिश की दोहरी मार ट्रांसफार्मर व लाइनें नहीं झेल पा रही है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं और लाइनों में फाल्ट हो रहे है। ऐसे में शहर की बिजली आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई है।
मंगलवार की रात नौ बजे अचानक फाल्ट होने से भूरागढ़ फीडर बंद कर दिया गया, जिससे करीब चार घंटे तक मोहल्ला खिन्नीनाका, मढि़या नाका, खुटला आदि में अंधेरा छाया रहा। 32 डिग्री न्यूनतम तापमान में लोग उबल गए। इसी प्रकार कालूकुआं में फाल्ट के चलते 33 केवी चिल्ला सब स्टेशन में रात आठ बजे बंद कर दिया गया। दो घंटे बाद बिजली आई तो पूरी रात बिजली ट्रिपिंग से लोग जूझते रहे। इंदिरा नगर में फाल्ट ढूंढने में नाकाम बिजली विभाग ने बीच से बिजली ब्रेक कर दी। आधे इंदिरा नगर में बिजली आती रही व आधे में अंधेरा छाया रहा। रात भर लोग कभी छत तो कभी बाहर टहलते रहे। कटरा मोहल्ले में टो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे। खाईंपार मोहल्ले में रोशन मैरिज हाल के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया, जिससे आधी रात तक लो-वोल्टेज की समस्या रही। एक फेस न आने की जानकारी पर रात में बलखंडी नाका फीडर बंद कर दिया गया। दो घंटे तक सप्लाई चालू नहीं हुई। बुधवार को भूरागढ़ फीडर से होने वाली आपूर्ति की ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना था कि हर 10 मिनट में बिजली जाती है। आवास विकास कालोनी में भी लोग बिजली की आवाजाही से तंग रहे। मरही माता मंदिर के पास फाल्ट होने से छोटी बाजार, छाबीतालाब, मरही माता आदि की बिजली तीन घंटे बंद रही। कमोवेश यही स्थिति अन्य मोहल्लों की रही। अधीक्षण अभियंता नंदलाल का कहना है कि बढ़े लोड व सूरज की तपिश से आए दिन ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं और लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं। हालांकि सूचना पर तत्काल टीम भेजकर उन्हें ठीक कराया जा रहा है।
रोस्टिंग, फॉल्ट के बाद अतिरिक्त कटौती, आमजन बेहाल
अतर्रा। कस्बे में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां चिलचिलाती धूप से लोग घरों में कैद रहे, वहीं बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है। बीते एक सप्ताह से निर्धारित रोस्टिंग के साथ अब अतिरिक्त कटौती भी शुरू हो गई। अतर्रा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक दो घंटे की अतिरिक्त कटौती की जा रही है। इसके बाद सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे और दोपहर 3 बजे से 4:45 तक करीब पौने दो घंटे की कटौती हो रही है। इसके बाद शाम से पूरी रात बिजली की आंख मिचौली चलती रहती है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे में बमुश्किल 13 से 14 घंटे ही बिजली मिलती है, जबकि मुख्यमंत्री समेत विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के निर्देशानुसार तहसील क्षेत्र में 22 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। शेष 9 से 10 घंटे समय में फॉल्ट और रोस्टिंग के नाम पर बिजली गुल हो जाती है। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोड बढ़ने से फाल्ट व जंपर उड़ने की समस्या हो जाती है। सुधार कार्य जारी है। (संवाद)