{"_id":"6ab803a2cdf56d97c70e8e8e","slug":"llb-student-commits-suicide-by-hanging-banda-news-c-212-1-mah1012-152645-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एलएलबी छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एलएलबी छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरी में शनिवार सुबह एलएलबी छात्र ने घर में खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। परिजनों के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक परिजन फिलहाल घटना की वजह बताने की स्थिति में नहीं हैं।
गांव पिपरी निवासी जलसेन ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक शनिवार सुबह घर में अकेला था। मां खेत गई थी और छोटी बहन दूसरे घर गई थी। काफी देर बाद परिजन घर पहुंचे तो दीपक का शव कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। यह देखकर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
जलसेन के अनुसार दीपक एकलव्य महाविद्यालय से एलएलबी की तैयारी कर रहा था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि परिजन हादसे के बारे में कुछ नहीं बता सकें हैं।