फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   LLB degree in line to become cleaner

सफाईकर्मी बनने की लाइन में एलएलबी डिग्री वाले

Thu, 04 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
LLB degree in line to become cleaner
सफाईकर्मी के लिए आवेदन जमा करने आया एलएलबी डिग्री धारक विजय पाल। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बेरोजगारी ने युवाओं का बुरा हाल कर रखा है। जिन युवाओं ने वकालत के लिए पढ़ाई की, अब वे सड़कों की सफाई करने को भी तैयार हैं। कई उच्च शिक्षा हासिल करने वाले बेरोजगार भी हाथों में झाड़ू थामने की लाइन में हैं। इसकी बानगी इन दिनों सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए किए जा रहे आवेदन में नजर आ रही है।

विज्ञापन


अर्जुनाह (महुआ) गांव का विजय पाल एमए, बीएड और एलएलबी डिग्रीधारक है। टीईटी पास कर शिक्षक बनना चाहा तो मेरिट ने बाहर कर दिया। वकालत की प्रैक्टिस में कुछ रस नजर नहीं आया। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। विजय पाल का कहना है कि मरता, क्या न करता। सफाई कर्मचारी की नौकरी मिल जाएगी तो घर का खर्च चल जाएगा।
विज्ञापन


महुआ गांव की गीता साहू बीए, बीएड और आईटीआई है। नौकरी के लिए तीन साल से भटक रही है। घर के हालात और अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए उसे सड़कों पर सफाई करने से भी परहेज नहीं है। उसने आवेदन जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान डाक घर में सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन जमा करने वालों की लंबी लाइन में एक-दो नहीं बल्कि अच्छी खासी संख्या में उच्च शिक्षित और डिप्लोमा और डिग्री धारक शामिल हैं। कुछ ने तो अपना नाम उजागर न करते हुए छलछलाई आंखों से कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद सफाईकर्मी की नौकरी के लिए आवेदन करना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed