फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Liquor shops open after 12 days, crowd gathered

12 दिन बाद खुलीं शराब की दुकानें, उमड़ी भीड़

Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops open after 12 days, crowd gathered
बांदा। 1 मई के बाद बुधवार को शराब दुकानें खुलीं तो कोरोना के खौफ को दरकिनार कर शौकीन शराब के लिए लाइनों में लग गए। सामाजिक दूरी का पालन धड़ाम रहा। एक-दूसरे से सटे खड़े रहे और बारी-बारी से शराब खरीदी। यह नजारा शहर से लेकर गांवों तक का रहा। कोरोना महामारी का हवाला देकर दुकान संचालक गाइड लाइन पालन की ताकीद करते रहे, लेकिन लाइन में लगे लोगों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

जिले में अंग्रेजी शराब की 54 व देशी शराब की 135 और बीयर की 10 दुकानें हैं। इन दुकानों में पहली मई सेे ताले जड़े रहे। डीएम के आदेश पर बुधवार से जिले भर की शराब दुकानें खुल गईं। हालांकि प्रशासन ने दुकान खोलने का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया है। शहर में शराब दुकान खुलते ही ठेकों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

कमोवेश यही नजारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। सुबह 10 बजे से पहले ही लोगों की शराब दुकानों के बाहर लाइन लग गई। पहले दिन रिकार्ड बिक्री हुुई। कुछ शौकीनों ने कई-कई बोतलें खरीदीं। स्कूटी व लग्जरी कारों से भी लोग शराब खरीदने पहुंचते रहे। उधर, आबकारी निरीक्षक सुधांशू कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर ठेकों का संचालन शुरू किया गया है। पहले दिन अनुमानत: 75 लाख से एक करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। आम दिनों में 50 लाख का राजस्व प्राप्त होता था। ठेका संचालकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 रुपये कोरोना सेस बढ़ा
सरकार के अंग्रेजी शराब पर दूसरी बार कोरोना सेस लगाया गया है। अंग्रेजी शराब की 90 एमएल शीशी पर 10 रुपये बढ़ा दिए गए। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि बढ़ाए गए 10 रुपये कोरोना सेस हैं, लेकिन पुराने माल में यह वृद्धि प्रभावी नहीं होगी। फिलहाल अभी जिले की किसी भी दुकान में नया माल नहीं है।
शराब की दुकानें खुलते ही टूट पड़े लोग
बबेरू/अतर्रा/नरैनी/तिंदवारी। बबेरू में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें खुलते ही लोगों की लाइनें लग गईं। तेज धूप के बाद भी लोग शराब के लिए डटे रहे। दुकानें दोबारा बंद न हो जाएं, इसके चलते कुछ शौकीनों ने काफी मात्रा में शराब खरीद डाली। अतर्रा में सुबह 10 बजे शराब दुकानें खुल गईं।

शौकीनों ने मनपसंद ब्रांड खरीदे। कोरोना गाइड लाइन का दूर-दूर तक पालन नहीं दिखा। नरैनी में शराब ठेका खुलने के पहले ही लोग दुकानों के इर्दगिर्द मंडराने लगे। जैसे ही ठेका खुला लोग लाइन में लग गए। अनुज्ञापी विनोद कुमार ने बताया कि दुकान 12 दिन से बंद थी। शासन के आदेश पर बुधवार को खोल दी गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोरोना गाइड लाइन के अनुसार शौकीनों को दो-दो फीट के गोलों में खड़ा कराया गया है। तिंदवारी में अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों में कोरोना गाइड लाइन का पालन दरकिनार रहा। लॉकडाउन में पुन: शराब दुकानें बंद होने के भय से शौकीनों ने आठ से 10 दिन तक का स्टॉक खरीद डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed