{"_id":"5eb18a128ebc3e90885565c1","slug":"light-and-water-problem-at-hot-spot-area-in-banda-banda-news-knp5586269142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः हॉटस्पॉट में बिजली-पानी संकट पर आयुक्त ने तलब की रिपोर्ट, कुंए की कराई जा रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः हॉटस्पॉट में बिजली-पानी संकट पर आयुक्त ने तलब की रिपोर्ट, कुंए की कराई जा रही सफाई
विज्ञापन
धंस गए कुएं की सफाई में निकाला जा रहा मलवा।
- फोटो : BANDA
बांदा शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में बिजली, पानी संकट पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने संज्ञान लेते हुए दोनों विभागों के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। जल संस्थान महाप्रबंधक ने मंडलायुक्त को भेजे अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि कुआं धंस जाने से कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित हुई है। कुएं की सफाई कराई जा रही है।
2 मई को ‘अमर उजाला’ में शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में बिजली, पानी संकट की खबर प्रमुखता से छपी थी। इस पर आयुक्त श्री दयाल ने संबधित विभागों के अधिकारियों से रिपोर्ट/स्पष्टीकरण तलब किया था। जल संस्थान महाप्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने मंडलायुक्त को भेजे अपने पत्र में खबर का हवाला देकर कहा है कि उन्होंने खुद भी हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया है। साथ ही जल संस्थान के सहायक व अवर अभियंता ने भी मौके का निरीक्षण करके आख्या दी है। महाप्रबंधक ने कहा है कि अलीगंज जोन के अंतर्गत रफीक कुआं से गुलाब बाग, खांईपार और रामलीला मैदान के पीछे के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है।
महाप्रबंधक ने कहा है कि 28 अप्रैल को इस कुआं में अचानक नया स्रोत खुल जाने से कुएं में लगभग 30 फीट मिट्टी भर गई है। कुएं का पानी गंदा हो गया है। यह जलापूर्ति के योग्य नहीं है। महाप्रबंधक ने कहा है यह कुआं हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे स्थिति में यहां सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। महाप्रबंधक ने मंडलायुक्त को अवगत कराया है कि इस कुएं में मोटर लगाकर मिट्टीयुक्त पानी खाली कराकर और मिट्टी निकालने के बाद जलापूर्ति सुचारू रूप से करा दी जाएगी।