फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Let's choose the chief' campaign started

‘आइये मुखिया चुनें’ अभियान की शुरुआत

Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Let's choose the chief' campaign started
Let's choose the chief' campaign started - फोटो : BANDA
बांदा। ग्राम पंचायतों के अगले वर्ष होने वाले चुनाव की बिसात बिछने लगी है। गांवों में चौपालों के दौरान चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी श्रंखला में जागरूक किसानों और स्वयं सेवियों ने ‘आइए मुखिया बनें/चुनें’ अभियान शुरू किया है। इसे ग्राम उत्थान समूह के तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बड़ोखर खुर्द गांव स्थित प्रगतिशील किसान और किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेम सिंह के कृषि फार्म में गोष्ठी के साथ इस मिशन की शुरुआत हुई। जागरूक समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि गांव का मुखिया/प्रधान ऐसा चुनें या ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करें जो गांव की उन्नति, समृद्धि में सहायक हो।
विज्ञापन

तालाब, कुआं, सड़क, खेल मैदान, स्कूल, आंगनबाड़ी कें द्र, नाली और चकरोड का सदुपयोग और संरक्षित करे। गांव को आदर्श गांव बनाए। बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करें। यह अभियान इस उम्मीद से शुरू किया गया है कि गांव के लोग खुद स्वेच्छा से अपनी जिम्मेदारी स्वीकारें। ग्राम उत्थान समूह बनाएं और लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद जारी साझा बयान में इस अभियान का संयोजक रामभरत सिंह तोमर को बनाया गया। उमाशंकर पांडेय सूचना संचार प्रभारी, प्रेम सिंह (बड़ोखर) अभियान प्रवक्ता होंगे। अन्य सदस्यों में राजा भइया (अतर्रा), महानंद पटेल, जेपी यादव, अरविंद छिरोलिया (कालिंजर), मजहरुल हसन (छनेहरालालपुर), सुल्तान अली (कालिंजर), कविता देवी (बांदा), डा. शबाना रफीक (बांदा), सादी जमंा (निवादा), गोपाल भाई (बिगहना), डा. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित (बांदा), अशोक श्रीवास्तव अतर्रा, अंबरीश कुमार (तेरहीमाफी), असलम भाई (छनेहरालालपुर), शांतिभूषण सिंह (पचनेेही), पंकज बागवार्न (बड़ोखर बुजुर्ग), रमेशपाल (बड़ोखर खुर्द), शैलेंद्र सिंह बुंदेला (बांदा), प्रशंसा गुप्ता (बांदा), जनार्दन त्रिपाठी (घुरौंडा), हारिस जमा खां (कालिंजर), बीके सिंह (भरखरी) और पुष्पेंद्र भाई (पडुई) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed