फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lawyers' strike ends on Justice's assurance

Banda News: न्यायमूर्ति के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल खत्म

Sun, 04 Feb 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike ends on Justice's assurance
बांदा। वकीलों के बस्ता ध्वस्तीकरण व दो युवा वकीलों पर फर्जी केस दर्ज करने के विरोध में वकीलों की 16 दिन से चली आ रही हड़ताल हाईकोर्ट लखनऊ के प्रशासनिक न्यायूमूर्ति के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल दो फरवरी को लखनऊ में उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिला। उन्होंने वकीलों की सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतिनिधिमंडल जनपद न्यायाधीश से मिला। उन्होंने भी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। लिहाजा आमसभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। पांच फरवरी से अधिवक्ता पूर्व की तरह न्यायिक कार्य करेंगे। जिला महासचिव ओम प्रकाश, पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप त्रिपाठी, जागेश्वर यादव, राजाभइया, सत्यदेव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed