{"_id":"6aac295344bef22bb609fcb0","slug":"lawyers-protest-against-the-sdm-banda-news-c-212-1-bnd1007-152211-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एसडीएम के विरुद्ध वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एसडीएम के विरुद्ध वकीलों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 7- बबेरू तहसील में एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद

- न्यायालय एवं प्रशासनिक कार्यों में शिथिलता से अधिवक्ताओं में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। तहसील बबेरू में उपजिलाधिकारी के न्यायालय और प्रशासनिक कार्यों में कथित उदासीनता से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभुदत्त पांडेय और महासचिव नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी को एक 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान तक एसडीएम न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रहेगा। मांगपत्र में दुरुस्ती वादों का शीघ्र निस्तारण, लंबित परवानों की फीडिंग, सीमांकन और खतौनी में अंश निर्धारण जैसे मामले समय पर दुरुस्त कराने की मांग की गई। पत्रावलियों की नकलें उपलब्ध कराने और तहसील परिसर में स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी मांग की। प्रदर्शन में रमेश सिंह पवार, उमाकांत तिवारी, शिवकुमार सिंह, जयगोपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।