फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Latches of 14 rooms cut; goods stolen.

Banda News: 14 कमरों की कुंडियां काटकर सामान चोरी

Thu, 03 Sep 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Latches of 14 rooms cut; goods stolen.
-पीजी कॉलेज के छात्रावास में चोरों का धावा, छात्रों ने रात्रि गश्त पर उठाए सवाल
विज्ञापन

- 50 हजार से अधिक का सामान चोरी, दो घंटे से ज्यादा समय तक वारदात की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अतर्रा पीजी कॉलेज परिसर के महिला छात्रावास में सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोराें ने 14 कमरों की कुंडियां काटकर बिजली की फिटिंग उखाड़ दी। इसके बाद करीब 50 हजार रुपये कीमत के बिजली के तार, रॉड समेत अन्य उपकरण समेटकर निकल गए।
मंगलवार सुबह कर्मचारी छात्रावास पहुंचा तो कमरों की बिजली फिटिंग क्षतिग्रस्त और तार व अन्य उपकरण गायब मिले। इसके बाद प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा को घटना की जानकारी दी गई। प्राचार्य के मुताबिक, महिला छात्रावास के कमरों में पिछले वर्ष बिजली की फिटिंग कराई गई थी। चोर केन नहर कोठी की ओर बनी दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए और एक-एक कर 14 कमरों की कुंडियां काटकर वारदात को अंजाम दिया। प्राचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर मेहरे आलम ने तहरीर मिलने से इन्कार करते हुए घटना की जानकारी से भी अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय स्टाफ और छात्रों ने घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि शातिर चोरों ने करीब 14 कमरों की कुंडियां काटीं और दो घंटे से अधिक समय तक बिजली की फिटिंग उखाड़कर सामान समेटते रहे। इसके बावजूद किसी को भनक नहीं लगी। उच्च शिक्षण संस्थान परिसर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed