{"_id":"65f74c86da08c01c63094504","slug":"last-rites-took-place-in-the-presence-of-police-banda-news-c-212-1-bnd1003-108284-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खत्रीपहाड़/बड़ोखर बुर्जुग। गिरवां थाना क्षेत्र के बरियारी कोलावल बालू खदान में ट्रक से कुचलकर हुई अंकित की मौत पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में शव पहुंचते ही सभी की आंखे नम रहीं। उधर, पुलिस ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार में किसी के घर में चूल्हे तक नहीं जले।
शनिवार को बरियारी कोलावल बालू खदान में अंकित (17) पुत्र रामशरण की खदान में ट्रक बैक करते समय कुचलकर मौत हो गई थी। इसमें परिजनों ने खदान में मुआवजे और रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हंगामा किया था। पांच घंटे तक ग्रामीण व परिजन शव रखे बैठे रहे थे। हादसे के बाद खदान संचालक और कर्मी वहां से खिसक लिए थे। बाद में प्रशासन के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए थे। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, गांव वालों का कहना है कि खदान संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए थी। यहां दिन भर बिना नंबर प्लेट के ट्रक आते-जाते हैं। उधर, हादसे से 15 दिन पहले जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी द्वारा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पत्र देकर बताया था कि गिरवां थाना क्षेत्र के बरियारी खदान में संचालक द्वारा भारी भरकम मशीनों से भारी भारी गड्ढे किए गए हैं। उनके द्वारा जल धारा को रोकर खनन किया जा रहा है। लेकिन उसमे आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि पूर्व विधायक नरैनी द्वारा यह भी कहा गया था कि खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए, लेकिन केवल अज्ञात वाहन के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज किया गया है।