फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Landed on the road for electricity

बिजली-पानी के लिए सड़क पर उतरे

Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Landed on the road for electricity
बिजली-पानी के लिए हाइवे पर धरना दिए महिला-पुरुष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तिंदवारी रोड पर स्थित गंगा नगर कालोनी में बुनियादी सेवाओं से भी वंचित बाशिंदों का सोमवार को धैर्य टूट गया। गुस्सा फूट पड़ा। पुरुष, महिला और बच्चे सभी सड़क पर उतर आए। इन दिनों पेयजल का यहां गंभीर संकट है। सुबह से बिजली गुल थी। सभी बाशिंदे सड़क पर कुर्सी और जमीन में बैठ गए। यातायात ठप कर दिया।

विज्ञापन


बांदा-टांडा हाइवे जाम हो जाने की खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच गए। बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज भगवान सिंह और कालूकुआं चौकी प्रभारी अशोक निगम, टीआई मुन्नालाल तथा अन्य फोर्स आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट रमेश तिवारी ने जल संस्थान अवर अभियंता विक्रम सिंह को मौके पर बुलाया और यहां की पेयजल व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नागरिकों ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे हाईवोल्टेज आ जाने से बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


लाखों का नुकसान हुआ। तब से बिजली भी नहीं है। गर्मी में बुरा हाल है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बिजली विभाग को भी शीघ्र फाल्ट दुरुस्त करके आपूर्ति सामान्य करने का निर्देश दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म हुआ। नागरिकों में संतोष द्विवेदी, नीलू दद्दा, बृजेश मिश्रा, वीरेंद्र वाजपेई, विनोद, अशोक कुमार, बबलू, शारदा और महिलाओं में अंजना निगम, वंदना, राज कुमार त्रिपाठी, सुधा गुप्ता, सुमित्रा विमलेश विनोद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed