{"_id":"5f3190298ebc3e3ca40a0a6d","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-lock-between-two-police-posts-banda-news-knp576180416","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस चौकियों के बीच ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस चौकियों के बीच ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता गृह स्वामी मोहम्मद अजीम।
- फोटो : BANDA
बांदा। दो पुलिस चौकियों और घनी आबादी के बीच चोर अलमारी का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये और छह लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
शहर के अलीगंज और खाईंपार पुलिस चौकी के बीच स्थित जल संस्थान कार्यालय के नजदीक मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद सलीम के घर रविवार की रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। गृह स्वामी और उसका परिवार अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। उन्हें चोरों की आहट नहीं मिली।
सोमवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि स्टील की अलमारी का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये और लगभग छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। घर का अन्य सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची अलीगंज चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।