फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer injured in Punjab dies in Banda

Banda News: पंजाब में घायल मजदूर की बांदा में मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured in Punjab dies in Banda
बांदा। पंजाब के जोगा गांव में धान रोपाई की मजदूरी करने गया मजदूर वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बांदा में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी श्रीराम (26) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मौत हो गई। श्रीराम के जीजा राजू ने बताया कि वह और श्रीराम 20 जून को गांव से पंजाब गए थे। वहां रहकर धान रोपाई की मजदूरी कर रहे थे। 14 जुलाई को श्रीराम जोगा गांव में बाजार करने जा रहा था। रास्ते में उसे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में चोट आ गई थी। उसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चार दिन इलाज चलने के बाद आराम न मिलने पर परिजन उसे लेकर मंगलवार को सुबह आठ बजे एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू ने बताया कि श्रीराम के एक पुत्री एक पुत्र है। पत्नी रोशनी है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि पंजाब में एक्सीडेंट हुआ था। यहां मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed