फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kotedaaron ne raajy karmachaaree ka darja maanga Kotedaron sought the status of state employee

कोटेदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

Fri, 24 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 24 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 kotedaaron ne raajy karmachaaree ka darja maanga Kotedaron sought the status of state employee
बांदा में कलेक्ट्रेट के नजदीक केवटरा चौराहे पर धरना दिए बैठे कोटेदार। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने प्रदर्शन करते हुए अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान केवटरा चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा घंटा तक जाम लगाया। जाम में अन्य वाहनों के अलावा मरीजों को ला रही एंबुलेंस भी फंसी रही।

विज्ञापन


गुरुवार को जिले के बड़ी संख्या में कोटेदार प्रदर्शन व नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे। क्योटरा चौराहे पर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटे तक जाम से आवागमन ठप हो गया। इसके बाद कचहरी चौराहा से प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। अपर आयुक्त को दिए मुख्यमंत्री को संबोधित दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतन निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन


मिड-डे मील का परिवहन व्यय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन उठान में निर्धारित भाड़ा देने की मांग की। मिट्टी का तेल व राशन उठान में गोदामों में घटतौली व शोषण रोकने, झूठी शिकायतों पर कोटेदार का पक्ष लिए बिना कार्रवाई न करने और पूर्ति विभाग के अधिकारियों का मंडल से तबादला करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन तक राशन उठान बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर, मीडिया प्रभारी शिवकृष्ण त्रिपाठी, जिला संरक्षक शिवदत्त समेत पदाधिकारी व कोटेदार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed