{"_id":"5e3b08558ebc3ee5be4c8726","slug":"kolkata-was-defeated-by-banda-banda-news-knp542748394","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता को बांदा ने पराजित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता को बांदा ने पराजित किया
विज्ञापन
नेशनल हॉकी में भिड़तीं कोलकाता और बांदा की महिला टीमें।
- फोटो : BANDA
बांदा। डा. गिरजा शंकर मेमोरियल नेशनल हॉकी में बुधवार को चौथे दिन मेजबान बांदा ने कोलकाता को और भोपाल ने प्रयागराज तथा हैदराबाद ने बनारस को पराजित किया।
राइफल क्लब ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में पहला मैच पुरुष वर्ग की प्रयागराज और भोपाल टीमों के बीच हुआ। भोपाल टीम के प्रेम राठी ने और प्रयागराज के राजा यादव ने 1-1 गोल किए। दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। बाद में पेनॉल्टी से भोपाल ने प्रयागराज को 4-2 के अंतर से पराजित किया। भोपाल के विनीत, दीपक मलिक, दलहार और राकेश ने गोल किए।
प्रयागराज के आमिर खां व सलमान ने गोल मारे। दूसरा मैच बांदा और कोलकाता की महिला टीमों के बीच हुआ। बांदा टीम ने 4-0 के बड़े अंतर से कोलकाता को बुरी तरह पराजित किया। बांदा टीम के फलक ने पेनॉल्टी कार्नर से 2 गोल किए। प्रांशी व पूजा ने 1-1 गोल किया। तीसरे मैच में हैदराबाद एसीजी और बनारस की टीमें भिड़ीं। पहले हॉफ में हैदराबाद के मणिकांता ने 2 गोल और दूसरे हॉफ मणिकांता, मोहम्मद अलीम और साईंकुमार ने 1-1 गोल किए। हैदराबाद टीम 5-1 से विजेता बनी।
विज्ञापन
पहले मैच का उद्घाटन विधायक बृजेश प्रजापति, भाजपा नेता आरिफ खां व धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया। दूसरे मैच का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता द्वारा किया गया। तीसरे मैच की शुरूआत अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा सहित लईकुद्दीन, अनिल अवस्थी, महताब खां, वसी अहमद और आयोजन समिति अध्यक्ष वासिफ जमां खां ने किया।
निर्णायकों में जावेद खां, फिरोज दाद, शादाब खां, शब्बीर, नफीस गावस्कर रहे। गुरुवार को पांचवें दिन पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज सैफई, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, हरदोई, मुंबई, सैफई हॉस्टल और भोपाल टीमें खेलेंगी। महिला वर्ग में बिहार और मेजबान बांदा की टीमें भिड़ेंगी।