फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Know the horoscope of the e-rickshaw driver by scanning the QR code

Banda News: क्यूआर कोड स्कैन कर जानें ई-रिक्शा चालक की कुंडली

Tue, 08 Oct 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Know the horoscope of the e-rickshaw driver by scanning the QR code
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने और ई-रिक्शा चालकों को डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए एसपी ने नई पहल की है। साइबर पुलिस जीआईसी ग्राउंड में कैंप लगाकर शहर में ई-रिक्शा चालकों और उनके मालिकों का सत्यापन कर रही है। ई-रिक्शा में सफर के दौरान संबंधित यात्री पल भर में क्यूआर कोड स्कैन करके चालक व मालिक की कुंडली खंगाल सकेगा।
सत्यापन कैंप में मौजूद साइबर पुलिस कर्मियों के मुताबिक संभागीय परिवहन कार्यालय में लगभग 7500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। शाम ढलने के बाद महिलाओं को सफर करने में इन रिक्शा चालकों से भय बना रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर ई-रिक्शा चालकों व उनके मालिकों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में साइबर पुलिस कर्मी हिमांशु, रजनीश और अनिल आर्या के द्वारा ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
पुलिस कर्मियों ने बताया कि चालक का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन के साथ ही ई-रिक्शा मालिक का आधार और फोटो लिया जा रहा है।
चालक और मालिक का विवरण अंकित करने के बाद एक क्यूआर काेड ई-रिक्शा में चस्पा किया जा रहा है, इससे यात्री को संबंधित ई-रिक्शा चालक का नाम और पता पल भर में पता चल सकेगा। महिलाएं अपने घर में भी संबंधित ई-रिक्शा चालक का नाम और पता साझा कर सकती हैं। साइबर पुलिस कर्मियों ने बताया कि सत्यापन के तीसरे दिन सोमवार को 150 ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कर क्यूआर कोड जारी किया गया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed