फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kidnapping of Divyang farmer, miscreants fleeing on siege

बांदा: दिव्यांग किसान का अपहरण, घेराबंदी पर छोड़कर भागे बदमाश

Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of Divyang farmer, miscreants fleeing on siege
बदौसा/अतर्रा। छह असलहाधारी बदमाशों ने दिव्यांग किसान का घर के पास से अपहरण कर लिया। जंगल में ले जाकर बंदूक की बटों से पीटा। इस बीच पुलिस कांबिंग और घेराबंदी की भनक पर करीब चार घंटे बाद तड़के छोड़कर बदमाश भाग गए। उधर, पुलिस अपहृत किसान पर भी कई आपराधिक मुकदमे बता रही है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के तरसूमा गांव के मजरा पचपेड़िया की है। यहां खेत की रखवाली कर रहे संतोष यादव (50) को बदमाश उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर जंगल ले गए। पास में मौजूद पुत्र कल्लू ने देखा तो घरवालों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा और बदौसा थानाध्यक्ष अरविंद गौर, फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज सिंह, अतर्रा इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र और कालिंजर थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ कांबिंग शुरू कर दी। उधर, ग्राम प्रधान नत्थू यादव और अपहृत का भाई बुद्धविलास ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के करीब एक बजे कबरा पुरवा के पास बदमाशों ने अपहृत को मुखबिरी न करने की धमकी देकर जंगल में छोड़ दिया और भाग गए। पुलिस देर रात तक इस घटना को मीडिया से छिपाती रही। उधर, यह भी चर्चा रही कि घटना के पीछे बालू माफियाओं का भी हाथ है। दूसरी तरफ कुछ लोग नवोदित गैंग का कारनामा बता रहे हैं।

बदौसा थानाध्यक्ष का कहना है कि संतोष पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के केस फतेगंज व बदौसा में दर्ज हैं। वर्ष 2003 में कल्याणपुर गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक चंद्रशेखर के अपहरण में भी इसका नाम आया था। थानाध्यक्ष ने अपहरण की घटना से इनकार किया है। कहा कि संतोष ने शराब के नशे में यह रचना रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed