फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kidnapper with reward of Rs 25,000 caught after encounter

Banda News: 25 हजार के इनामी अपहर्ता को मुठभेड़ के बाद दबोचा

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kidnapper with reward of Rs 25,000 caught after encounter
फोटो - 08 घटनास्थल की जांच करती फाॅरेंसिक टीम। स्रोत - पुलिस - फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
जसपुरा। थाना पुलिस ने युवक के अपहरण के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान उसने पुलिस बल पर अवैध असलहे से हमला किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गौरीकला गांव निवासी शिवशंकर पाल के पुत्र का दो सितंबर को अपहरण हुआ था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। वहीं मुख्य आरोपी थानांतर्गत गांव बाहुंडरी निवासी भानू उर्फ भानूप्रताप फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम जानकारी मिलने पर पुलिस ने झंझरी रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरु कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद की। उस पर अपहरण, लूट, डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed