फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken river rose by one meter, Yamuna by 80 cm, panic in villages

Banda News: केन नदी एक मीटर, यमुना 80 सेंटी मीटर बढ़ी, गांवों में दहशत

Sun, 06 Jul 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ken river rose by one meter, Yamuna by 80 cm, panic in villages
केन नदी में छलांग लगाता युवक।  - फोटो : संवाद
बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में झमाझम बारिश से एकाएक केन व यमुना नदी का जलस्तर एक से डेढ़ मीटर तक बढ़ गया। लगातार पानी बढ़ने से नदी के किनारे स्थित 60 से ज्यादा गांवों में फसलों के डूबने और गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि डीएम के निर्देश पर एसडीएम व तहसीलदार टीमों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थिति पर नजर रखे हैं। कुछ गांवों के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक केन नदी के जलस्तर में 12 घंटे में करीब एक मीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को केन नदी का जलस्तर 95.20 था जो रविवार को बढ़कर 96.25 हो गया। यमुना के जलस्तर में भी 80 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। यमुना का जलस्तर शनिवार को 87.05 था रविवार को यमुना का जलस्तर 86.85 पर पहुंच गया। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

सिंचाई व राजस्व विभाग के अधिकारियों को नदियों पर निगरानी के लिए कहा गया है। नदी किनारे के गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने पैलानी, बबेरू, नरैनी और सदर एसडीएम को निर्देश दिए है कि वह नदियों के जलस्तर पर नजर रखे। जल स्तर और अधिक बढ़ने पर प्रभावित गांवों को लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया जाए। बचाव व राहत कार्य शुरू किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हुई झमाझम बारिश, दिन में धूप ने बढ़ाई उमस
बांदा। जनपद में शनिवार की रात करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं रविवार को पूरे दिन तेज धूप ने उमस और पसीना निकाला। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जनपद में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उधर, रविवार को तेज धूप निकलने से तापमान में भी इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed