फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kavi sammlan

ऐ इंसानों ओस न चाटो, अपने हाथों पर्वत काटो’

Fri, 02 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
kavi sammlan
kavi sammlan - फोटो : BANDA
बांदा। ऐ इंसानों ओस न चाटो, अपने हाथों पर्वत काटो जैसी उत्साहवर्धक कविताओं के पुरोधा और जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल को उनकी 111वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साहित्यकारों ने कहा कि वह मानवतावादी कवि और किसानों व निर्धनों की आवाज थे।
विज्ञापन

केदार बाबू का जन्म पहली अप्रैल 1911 को हुआ था। इसी के मद्देनजर एक अप्रैल की शाम को शहर के एक रेस्टोरेंट में केदार स्मृति न्यास के बैनर तले जयंती मनाई गई। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि बाबूजी न सिर्फ बांदा, बल्कि बुंदेलखंड की शान और पहचान थे। न्यास उपाध्यक्ष डा. शबाना रफीक ने कहा कि वह मानवतावादी कवि के साथ ही हमेशा किसानों और निर्धनों के समर्थक रहे। उनकी जीवनशैली सुधारने के लिए कई कविताएं लिखीं। केदार बाबू ने विकसित देशों की तुच्छ राजनीति पर भी कविताएं लिखीं। समिति के सचिव नरेंद्र पुंडरीक ने केदार बाबू को यथार्थवादी कवि बताते हुए कहा कि वह वकील होते हुए भी वकालत पसंद नहीं करते थे। डा. अंकिता तिवारी ने केदार बाबू की पांच कविताओं का पाठ किया। इसमें उनका व्यक्तित्व बयां किया गया था।
विज्ञापन

माटी पत्रिका के संपादक डा. रामचंद्र सरस ने कहा कि किसानों के बारे में सोचे बगैर देश का भला नहीं हो सकता। चंद्रपाल कश्यप ने केदार बाबू के काव्य संग्रहों का जिक्र किया। आकांक्षा बरनवाल और अंजू दमेले ने रचनाएं पेश कीं। न्यास उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने केदार बाबू की रचनाएं सुनाईं। न्यास अध्यक्ष शिवफल सिंह, चंद्रपाल कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। नृत्य गुरु श्रद्धा निगम के निर्देशन में उनकी शिष्य छात्राओं विभूति, अदिति, आराध्या, अवनि, छवि गुप्ता, आद्या तिवारी, सीमा सिंह, श्रद्धा सिंह, स्वप्निल और तनिष्क सक्सेना ने भावपूर्ण नृत्य पेश किए। उन्हें शील्ड आदि देकर सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। समारोह का संचालन महिला डिग्री कालेज हिंदी विभागाध्यक्ष डा. शशिभूषण मिश्र ने किया। इस मौके पर संजय निगम अकेला, प्रधानाचार्य बीना गुप्ता आदि मौजूद थे।

kavi sammlan

kavi sammlan- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed