{"_id":"691226faf424cecbd6093197","slug":"katki-fair-concluded-business-worth-one-crore-done-banda-news-c-212-1-bnd1017-135851-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कतकी मेला संपन्न, एक करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कतकी मेला संपन्न, एक करोड़ का हुआ कारोबार
Mon, 10 Nov 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 01 मेला परिसर में लगी दुकानों से खरीदारी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंजर। कालिंजर दुर्ग में चल रहा कतकी मेला रविवार को संपन्न हो गया। आखिरी दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव का दर्शन-पूजन किया। वहीं लोगों ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की। मेले में लगी दुकानों से करीब एक करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
कतकी मेला के आखिरी दिन करीब 10 हजार श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने दुर्ग के जलकोटि, तीर्थकोटि सहित अन्य तालाबों में स्नान कर नीलकंठ महादेव के दर्शन किए। बाद में लोगों ने मेला परिसर में लगी दुकानों से खरीदारी की। मेला कमेटी के अध्यक्ष व कालिंजर प्रधान दयाराम सोनकर ने बताया कि इस वर्ष पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
कहा कि इससे दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ा है। उम्मीद जताई कि इस बार करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। इससे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिला। मेले में अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में आए दुकानदारों ने दुकानें लगाईं थीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बीते वर्ष से बेहतर हुई दुकानदारी
1 - कालिंजर में हर वर्ष दुकान लगाते हैं। इस बार बीते वर्षों की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों ने प्रसाद के लिए मिठाई की खरीददारी की।
- शीलूराज, मिष्ठान विक्रेता
-- -- -- -- -- --
2 - मेला में लोगों ने खूब खरीदारी की। प्रसाद के लिए महिलाओं ने चूड़ी, सिंदूर, पान, बताशा आदि की खरीददारी की। पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर बिक्री हुई।
- महेश प्रसाद चौरसिया, प्रसाद विक्रेता
-- -- -- -- -- -- -- -- -
3 - मेला में लोगों ने घरेलू सामान खरीदा। बीते पांच वर्षों से मेला में फाइबर के बर्तनों की दुकान लगाते हैं। इस बार करीब 90 प्रतिशत सामान बिक चुका है।
- दीपक गुप्ता, बर्तन विक्रेता
-- -- -- -- -- -- -- --
4 - पांच दिन चले मेले में करीब छह लाख लोग पहुंचे। इस दौरान परिसर में लगी दुकानों से करीब एक करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। बिक्री व ग्राहकों के उत्साह से दुकानदार खुश हैं।
- दयाराम सोनकर, अध्यक्ष, मेला कमेटी