फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kabaddi player Afreen selected in Agra hostel

Banda News: कबड्डी खिलाड़ी आफरीन का आगरा हॉस्टल में चयन

Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player Afreen selected in Agra hostel
र्ट्स स्टेडियम में कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल सिंह यादव के साथ घोड़े पर सवार होनहार खिलाड़ी आफरीन - फोटो : स्रोत सचिव
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम की कबड्डी खिलाड़ी आफरीन मंसूरी का आगरा हॉस्टल के लिए चयन हुआ है। वह यहां स्टेडियम में कोच की देखरेख में नियमित अभ्यास कर रही हैं और प्रतियोगिताओं में भी अपनी अप्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनकी बड़ी बहन अलशिफा भी कबड़्डी की होनहार खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कमल सिंह यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी होनहार खिलाड़ी आफरीन मंसूरी ने आगरा हाॅस्टल में चयनित होकर उन्हें गुरु पूर्णिमा पर गुरु दक्षिणा दी है। अब आफरीन आगरा की टीम के साथ अपनी मेधा का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि आफरीन की बड़ी बहन अलशिफा मंसूरी चार राष्ट्रीय की प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। दोनों बहनों में असीम मेधा है और वह एक साथ प्रतिदिन सुबह स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।कड़ी मेहनत करके दोनों ने अच्छा मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके पहले स्टेडियम की खिलाड़ी प्रियंका यादव ने एक व जिया खान ने दो राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी चैंपियनशिप में टीम को जीत दिलाई है। कमल यादव के मार्गदर्शन एवं कबड्डी के पैंतरे सीख कर जिले के होनहार बच्चे लगातार गोल्ड व सिल्वर मेडल सहित अनेकों पुरस्कार जीते हैं। चित्रकूटधाम मंडल की कबड्डी बालक/बालिकाओं की टीम को यूपी में पहला स्थान, दूसरा स्थान,तीसरा स्थान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफरीन की सफलता पर संरक्षक वासिफ जमा खां, अंकित कुशवाहा, चंद्रमौली भारद्वाज,अध्यक्ष नितिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष आशीष यादव, धनंजय सिंह, कनकध्वज सिंह, महेंद्र सोनी, अंकित बासू, मोहिल सिंह, सौरभ यादव, सुनील सक्सेना ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed