फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jyoti from Delhi defeated Komal from Haryana

Banda News: दिल्ली की ज्योति ने हरियाणा की कोमल को किया चित

Sat, 28 Sep 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jyoti from Delhi defeated Komal from Haryana
बबेरू (बांदा)। उमरहनी गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ महिला पहलवानों ने भी दांव-पेंच दिखाए। सबसे बड़ी इनामी कुश्ती में दिल्ली की ज्योति ने हरियाणा की पहलवान कोमल को कड़े मुकाबले में चित किया। अन्य कुश्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेता व उप विजेता पहलवानों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के उमरहनी गांव में हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह व ग्राम वासियों के सहयोग से इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दिल्ली हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, प्रयागराज, झांसी, कानपुर हमीरपुर, फतेहपुर सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाए। महिलाओं की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही है। मरका के पहलवान राजेश और हमीरपुर के मनोज के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में राजेश ने कलाजंग दांव से मनोज को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती दिल्ली की ज्योति व हरियाणा की कोमल के बीच हुई। इसमें ज्योति ने कोमल को अंतिम क्षण में धूल चटा दी। फिरोजाबाद के हैप्पी और आगरा के राहुल के बीच हुए मुकाबले ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। इसमें हैप्पी ने राहुल को पटखनी दे दी। वहीं अन्य मुकाबले में कानपुर की खुशी को दिल्ली की पहलवान ज्योति ने हराया। वहीं हमीरपुर के विनोद ने मऊ टिटिहरा के राममिलन को चित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों पहलवानों का उत्साह वर्धन किया और पुरस्कार दिए। कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, रयान प्रधान रामलखन, कमलेश कुमार,पूर्व प्रधान शिव बहादुर यादव, नरेंद्र यादव. उप निरीक्षक गौतम सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed