{"_id":"5da761b38ebc3e93b147d59c","slug":"junior-schools-will-have-learning-out-for-less-examination-banda-news-knp5201648153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर स्कूलों में होगी लर्निंग आउट कम परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर स्कूलों में होगी लर्निंग आउट कम परीक्षा
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-5 से 8 तक के बच्चों की यूपी बोर्ड की तर्ज पर लर्निंग आउट कम वार्षिक परीक्षा होगी। इस परीक्षा के नतीजे स्कूल की ग्रेडिंग तय करेंगे। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में यह परीक्षा पहली बार हो रही है। इसमें 3.18 लाख बच्चे शामिल होंगे।
शासन के निर्देश पर जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा लघु उत्तरीय होंगे। हर प्रश्न में उत्तर के रूप में चार विकल्प होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। जिस विद्यालय में परीक्षा के नतीजे कमजोर होंगे वहां के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों जवाबदेह होंगे।
पहली बार यह परीक्षा 8 नवंबर को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक होगी। चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (बेसिक) गंगा सिंह राजपूत का कहना है कि परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी से कराया जाएगा। मंडल के बांदा में 99,998, चित्रकूट में 81,000, महोबा में 72,000 व हमीरपुर में 65,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।