{"_id":"656786ecce1abed5ad044bc4","slug":"junior-engineer-organization-angry-over-jes-suspension-banda-news-c-212-1-bnd1002-4859-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जेई के निलंबन पर अवर अभियंता संगठन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जेई के निलंबन पर अवर अभियंता संगठन नाराज
Thu, 30 Nov 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की बांदा यूनिट की बुधवार को देर शाम हुई आपात कालीन बैठक में चल रही ओटीएस योजना में अवर अभियंता विधु कांत (जारी सबस्टेशन) को अधीक्षण अभियंता द्वारा निलंबित कर दिए जाने को असंतोष और विरोध जताया गया।
संगठन ने इस कार्रवाई को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ओटीएस योजना में अभी तक कैंपों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। न ही राजस्व वसूली के लिए कंप्यूटर, कैश काउंटर और इंटरनेट आदि की सुविधा नहीं दी गई है।
संगठन नेताओं ने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर छुट्टी के दिनों में भी काम कराया जा रहा है। निलंबन की कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए इसे वापस लिए जाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यह जानकारी संगठन के प्रचार सचिव साविंद्र पटेल ने दी। बैठक में अध्यक्ष कांता प्रसाद सहित सचिव ख्वाजुद्दीन, रविकांत अनुरागी, श्रीकांत, आशिक सिंह, रामलाल पाल व विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।