फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   juluse mohamadi

Banda News: शान से मनाया पैगंबर इस्लाम का जन्मदिन

Tue, 17 Sep 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
juluse mohamadi
बांदा। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद (सल्ल.) की यौमे विलादत का जश्न पूरी शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। शहर में जुलूस ए मोहम्मदी में 50 से ज्यादा मोहल्लावार कमेटियां शामिल हुई। आर्कषक मक्का-मदीना, मिसाइल, खान ए काबा की झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया। यह अपने परंपरागत मार्गों से होकर ईदगाह रोड पर समाप्त हुआ। यहां देर रात सलाम पढ़ा गया।
विज्ञापन

शहर काजी मेराज मसूदी (अकील मियां) ने शेख सरवर साहब की मसजिद के बाहर से हरी झंडी दिखाकर जुलूस ए मोहम्मदी को रवाना किया गया। जुलूस में अलग-अलग मोहल्लावार कमेटियां शामिल हुईं। जुलूस में आर्कषक झांकियां लगाई गई थीं। घोड़ों में युवा इस्लामिक परचम लेकर निकले। झाकियां में तिरंगा का पूरा मान रहा। दुश्मन ताकतों को नेस्ताबूत करने वाली मिसाइल का प्रदर्शन किया गया। जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से होकर गुजरा। जुलूस शेख सरवर साहब की मसजिद से शुरू होकर मर्दननाका, कुजरहटी मोहाल, मनोहरी गंज, सब्जी मंडी, छावनी रोड से होकर जामा मसजिद पहुंचा। यहां से जुलूस ईदगाह रोड पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

यहां शहर काजी अकील मियां ने सलाम पढ़ा। दुआ हुई। देर रात तक लोगों का मजमा रोशनी देखने के लिए मौजूद रहा। जुलूस को झंडी दिखाने में मरकजी कमेटी के सरपरस्त मुमताज अली, इमरान अली राजू, वहीद नेता, डॉ. सुएब, हाजी आरिफ, वाजिद अली, मकबूल अली, शब्बीर खान जुगनू , राशिद आतिशबाज, लल्लू समाजसेवी, हस्सान मसूुदी, बाबू खां आदि शामिल रहे। जुलूस के दौरान शहर कोतवाल पंकज सिंह आदि पूरी व्यवस्था में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोटी बैंक ने किया पानी का लंगर
बांदा। जुलूस के परंपरागत रास्ते अमर टाकीज चौराहे पर बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों और रोशनी देखने आने वाले लोगों के लिए मुफ्त पानी वितरण का स्टाल लगाया गया। यहां अध्यक्ष रिजवान अली, सुनील सक्सेना, अलीमुद्दीन, शफीक कल्लू, पप्पू, शहान अली व महिला टीम की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed