{"_id":"6345bb8ed207a241065d0640","slug":"jowar-and-sesame-crop-fell-due-to-storm-and-rain-banda-news-knp722762630","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः आंधी-बारिश से गिरी ज्वार व तिल की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः आंधी-बारिश से गिरी ज्वार व तिल की फसल
विज्ञापन
आंधी व बारिश से गिरी फसल।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। क्षेत्र में सोमवार देर शाम करीब दो घंटे तक आंधी व बारिश के चलते फतेहगंज क्षेत्र के आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों की ज्वार और तिल की फसल गिरने से बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के किसानों की यह प्रमुख फसल है।
तहसील क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज क्षेत्र के निवासी मुन्ना मिश्रा, राजा पांडेय, रामसनेही त्रिपाठी, राममिलन, रामबरन, वादे कुमार यादव, शिवमिलन, बबलू, समेत आधा सैकड़ा किसानों ने मंगलवार को एसडीएम विकास यादव को नुकसान की भरपाई के लिए ज्ञापन देकर मुआवजा की मांग की है।
किसानों ने एसडीएम से राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर मौका मुआयना कर आर्थिक सहायता की मांग की है। समाजसेवी पीएन त्रिपाठी ने भी डीएम को पत्र भेजकर जांच टीम गठित कर जल्द से जल्द आर्थिक मुआवजा दिलाने की पहल की है।