{"_id":"bb687a3711cd5d160322309054247888","slug":"jn-degree-college-golden-jubilee-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन डिग्री कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन डिग्री कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड का प्रतिष्ठित पंडित जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय शनिवार से अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा। तीन दिवसीय इस समारोह की काफी पहले से तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रो. अविनाशचंद्र पांडेय सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक विभिन्न प्रतिष्ठित अतिथियों के संबोधन के अलावा भजन संध्या मेें सुप्रसिद्ध गीतकार और गायक रवींद्र जैन के गीत भी गूंजेंगे।
विज्ञापन
महाविद्यालय की स्थापना 8 अगस्त 1964 को हुई थी। शुक्रवार को प्राचार्य/समारोह संयोजक डा.नंदलाल शुक्ल ने मीडिया को बताया कि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार भार्गव (रिटायर्ड आईएएस), पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय बांदा कुलपति प्रो. डॉ.मिल्खा सिंह औलख विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
रात आठ बजे भजन संध्या में संगीतकार रवींद्र जैन के गीत गूंजेंगे। 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुरा छात्र एवं शिक्षक सम्मेलन और रात आठ बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह और रात आठ बजे ‘रिद्म-रास-रंग’ भारतीय लोक नृत्य कलाकारों के नाम रहेगी। इनमें कई पद्मश्री से विभूषित हैं।
उन्होंने बताया कि ‘द ग्रेट इंडियन फोक बैंड’ बैनर तले उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित मिजोरम, झारखंड, असम, उड़ीसा, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
श्री शुक्ल ने डिग्री कॉलेज स्थापना के संस्मरण सुनाए और इसमें योगदान देने वालों को याद किया। इस मौके पर राजादेवी डिग्री कॉलेज प्रबंधक प्रमोद शिवहरे व समाजसेवी बीडी गुप्त मौजूद रहे।