{"_id":"68336607da3ef277b40258b4","slug":"jewellery-worth-two-lakhs-stolen-from-a-womans-bag-in-an-auto-banda-news-c-212-1-bnd1006-127116-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑटो से महिला के बैग से दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑटो से महिला के बैग से दो लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
बांदा। बाबूलाल चौराहे से ऑटो में सवार होकर गांव जा रही महिला के बैग से दो लाख के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी है।
गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी वैष्णवी गुप्ता पत्नी लवकुश गुप्ता ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 23 मई को सुबह वह रोडवेज बस स्टैंड से पैगंबरपुर गांव जाने के लिए ऑटो में सवार हुईं। बाबूलाल चौराहा और मेडिकल कॉलेज से तीन महिलाएं ऑटो में बैठीं। इनमें तीन महिलाएं तिंदवारा गांव में और कुछ यात्री बड़ोखर बुजुर्ग में उतर गए।
यात्रियों के उतरने के बाद वैष्णवी ने अपना बैग देखा तो उसकी चेन खुली थी और बैग में रखा सोने का हार, बेंदी, नथुनी, दो अंगूठी, चांदी की कमर पेटी, चांदी की चूड़ियां गायब थीं। वैष्णवी ने बताया कि तीन दिन से उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। उसने शक जाहिर किया कि टेंपो चालक की मिलीभगत से टेंपो में सवार हुए यात्रियों ने बैग से जेवर चोरी किए हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।