फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jaspura block chief's no confidence motion verification stuck

जसपुरा ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव का सत्यापन अटका

Sat, 04 Jan 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jaspura block chief's no confidence motion verification stuck
Jaspura block chief's no confidence motion verification stuck - फोटो : BANDA
जसपुरा ब्लाक प्रमुख जगतवीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने वाले 29 सदस्यों का सत्यापन अटक गया। तीन सदस्यों के पास निर्वाचन प्रमाण पत्र न होने से उन्हें सत्यापन में शामिल नहीं किया गया। इस पर अन्य सदस्यों ने सत्यापन प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया। बाद में सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर सत्यापन की दूसरी तिथि घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ 29 नवंबर को 29 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दी थी। इनके सत्यापन के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बुलाया गया था। एडीएम संतोष बहादुर ने प्रथम चरण में सात सदस्य कुसमा, किशन, शहीना, भलोदिया, चंदी, रामरती, सखाउद्दीन का सत्यापन किया।
विज्ञापन

इसके बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र न होने पर सदस्य सिया जानकी, रज्जो, शिवपती को वापस कर दिया गया। इससे नाराज अन्य सदस्य सत्यापन प्रक्रिया का बहिष्कार कर कक्ष से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सत्यापन की दूसरी तिथि घोषित करने की मांग की। इस मौके पर सदस्य धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, ज्योति सिंह, मंजूलता, सादिका, दिलाशा, जगजीत, राजाबाबू, राजनारायन, अरविंद कुमार, बलराम, दिनेश, बृजलाल, मातादीन आदि मौजूद रहे। सत्यापन अधिकारी एडीएम संतोष बहादुर का कहना है कि तीन सदस्यों के पास निर्वाचन प्रमाण पत्र नहीं था। जिस वजह से उन्हें वापस किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed