फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   jamaalapur mein dengoo se bachchee kee maut Jamalpur child deaths from dengue

जमालपुर में डेंगू से बच्ची की मौत

Sat, 13 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 13 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 jamaalapur mein dengoo se bachchee kee maut Jamalpur child deaths from dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

बांदा। जौरही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के जमालपुर गांव में डेंगू कहर बरपा रहा है। यहां की एक बच्ची की डेंगू से मौत हो गई। उसके परिवार पांच सदस्य भी चपेट में हैं। इसके अलावा गांव के कई और लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इनका कानपुर में इलाज चल रहा है। कई दिनों से डेंगू फैलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। गांव में टीम भेजी गई है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जमालपुर और लामा गांव में जल भराव से पहले ही मलेरिया की आशंका जताई जा रही थी। यहां चार दिन पहले मलेरिया विभाग की टीम ने लगभग 300 लोगों के खून की स्लाइड बनाई थी। जमालपुर गांव डेंगू की चपेट में आ गया। डेंगू से विजयकरन की पुत्री मानसी (11) की दो दिन पहले कानपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी पुत्री कृतिका (10), पुत्र हर्षित (9) व शैलेंद्र (5) और बहन सोनल (19) व सविता (22) का कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। विजयकरन ने बताया कि कृतिका की प्लेटलेट्स लगातार घट रही हैं। इसी गांव के बजरंगी (14) पुत्र राजेंद्र, जुगुल किशोर (24) पुत्र भूरा और रमेश चंदेल के पुत्र का भी कानपुर में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सबसे पहले रमेश के पुत्र को डेंगू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस वाजपेयी ने जमालपुर गांव के छह लोगों को डेंगू होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जौरही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला मुख्यालय व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लामा के चिकित्सकों की टीम भेजी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी विजयशंकर ने बताया कि गांव में दो दिन से फॉगिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed