{"_id":"660050e3ca033ee3900ee17c","slug":"jailer-and-two-deputy-jailers-suspended-for-negligence-in-security-of-mukhtar-banda-news-c-212-1-sknp1008-108529-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुख्तार की सुरक्षा में लापरवाही पर जेलर और दो डिप्टी जेलर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुख्तार की सुरक्षा में लापरवाही पर जेलर और दो डिप्टी जेलर निलंबित
विज्ञापन
बांदा। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही पर जेलर और दो डिप्टी जेलरों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि जेल अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पुराने मामले में की गई है।
माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। 19 मार्च को एंबुलेंस प्रकरण में मुख्तार को बाराबंकी की एमपी/एमएलए कोर्ट जाना था, लेकिन वह नहीं गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। कोर्ट में हाजिर होकर डिप्टी जेलर ने मुख्तार के बीमार होने की बात कही। उधर, मुख्तार के वकील ने कोर्ट को बताया कि मुख्तार को जेल में जहर दिया जा रहा है। 18 मार्च को जहर देने से उसके हाथ-पैर की नसें सुन्न हो गई हैं। हालत ऐसी हो गई कि उसकी मौत भी हो सकती है। जेल अधिकारी मुख्तार को मारना चाहते हैं।
इस मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए शासन व जेल अधिकारियों से जवाब तलब किया था। इसके बाद शासन ने लापरवाही बरतने पर जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अरविंद कुमार व राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। हालांकि कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि यह कार्रवाई पुराने मामले में हुई है। संयोग है कि निलंबन जहर देने के आरोप लगने के बाद हुआ है। कहा कि पिछले दिनों डीआईजी जेल निरीक्षण में यहां आए थे। निरीक्षण में उन्होंने तीनों अफसरों की लापरवाही पाई थी। अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते उन्हें निलंबित किया गया है।