फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jail temporary sweeper kidnapped

जेल के अस्थायी सफाई कर्मचारी का अपहरण

Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jail temporary sweeper kidnapped
बांदा। जेल में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारी को शुक्रवार की सुबह असलहों के बल पर अज्ञात लोग उठा ले गए। पत्नी ने एसपी को दी सूचना में अपहरण की आशंका जताई है। बताया कि सभी चार पहिया वाहन में आए थे। एसपी के आदेश पर पुलिस अपहृत की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद सुराग नहीं लग सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका निवासी मिंता ने एसपी को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे चार पहिया वाहन में सवार छह हथियारबंद लोग उसके घर आए।
विज्ञापन

पति अनिल से बोले कि तुम्हें एसपी व जेलर साहब ने बुलाया है और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे। उसने और देवरों ने विरोध किया तो जान से मार देने की धमकी देकर गाड़ी से दूर कर दिया और फरार हो गए। महिला ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई है। बताया कि उनके पति जेल में अस्थायी सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पुलिस ने अपहृत की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है।

उधर, कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने जेल के किसी भी कर्मचारी के अपहरण से इनकार किया है। उनका कहना है कि जेल में काम के लिए बाहरी मजदूर बुलाए जाते हैं। काम खत्म होने के बाद जेल का उनसे कोई वास्ता नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed