{"_id":"5b4a3f2b4f1c1b47748b4b68","slug":"jagannath-rath-yatra-celebrates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ रथ यात्रा में जयकारों से गूंजा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ रथ यात्रा में जयकारों से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शहर जयकारों से गूंज उठा। रथ यात्रा का कई स्थानों पर फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। कई इलाकों में पंडाल लगाकर रथ यात्रा में शामिल लोगों को शर्बत पिलाया गया। श्रद्धालु नाचते और झूमते रहे।
विज्ञापन
शनिवार को कैलाशपुरी मंदिर से मुख्य शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। सजे धजे रथ वाहन पर जगन्नाथ, श्रीकृष्ण, सुभद्रा और बलराम की प्रतिमाएं विराजमान थीं। बैंडबाजे की धुन में युवक-युवतियां और बच्चे पूरे समय श्रद्धा में थिरकते रहे। कटरा मोहल्ले से रथ यात्रा के गुजरते समय महिलाओं ने छत से पुष्प वर्षा की। जहां से भी रथ यात्रा गुजरी वहां इसके दर्शन और दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
बलखंडीनाका चौराहा सहित कई स्थानों पर स्टाल लगाकर शर्बत का वितरण हुआ। डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस की जबरदस्त व्यवस्था रही। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उप निरीक्षक और महिला व पुरुष पुलिस कर्मी रथ यात्रा के साथ तैनात रहे। रथयात्रा में पुत्तन तिवारी, बेटा महाराज, सुरेश साहू, प्रकाश यादव, पवन तिवारी, नीरज तिवारी, वीरेंद्र सिंह बच्चा, रुचिन निगम रिंकू, रोहित वाजपेई, राजू चौरसिया, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन