फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Iron Man's birthday celebrated as National Integrity Day

Banda News: राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मना लौह पुरुष का जन्मदिन

Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Iron Man's birthday celebrated as National Integrity Day
बांदा/बिसंडा/बदौसा/अतर्रा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षकों व छात्र-छात्राओंं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उधर, स्कूलों में बच्चों ने दीपोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। नवम् आयुर्वेद दिवस पर भगवान धनवंतरी एवं आयुर्वेद के विषय में प्रकाश डाला। एडीएम राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, क्षेत्रीय युनानी एवं आयुर्वेेदिक अधिकारी आदि मौजूद रहे। आयुर्वेद स्टाल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बिसंडा के आर्दश इंटर कॉलेज निबंध प्रतियोगिता में हुई। आराधना, गोविंद प्रथम, रंगोली में साधना सविता प्रथम रही। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


बदौसा के डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में आन्या प्रथम, जीनत खान द्वितीय व रुचि साहू तृतीय रही। प्रोजेक्ट में शिवम गुप्ता प्रथम, रिजवान अहमद व दिवांश त्रिवेदी क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। प्रबंधक मुस्ताक अहमद, डायरेक्टर अहसान अली व प्रधानाचार्य मौजूद रहे। अतर्रा के आदर्श लवकुश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में मोहिनी, श्रद्धा, आरती, प्रियंका, राधा प्रथम, पूनम, लवली, सृष्टि, स्वामी, राधा द्वितीय रही। पलक, आकांक्षा, कल्पना को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्य लल्लूराम कुशवाहा ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। विवेकानंद विद्या मंदिर में रंगोली, पोस्टर, दीया सजावट प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक अनिल मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अंजनी मिश्रा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed