{"_id":"60f717288ebc3e6d8e5cb2fb","slug":"interstate-six-truck-robbers-caught-banda-news-knp641440571","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय छह ट्रक लुटेरे दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय छह ट्रक लुटेरे दबोचे गए
विज्ञापन
Interstate six truck robbers caught
- फोटो : BANDA
बांदा। साढ़े छह माह पूर्व महोबा के ढाबा से लूट लिए गए दो ट्रकों के छह लुटेरों को मंगलवार को बांदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो ट्रकों सहित एक कार बरामद की है। पुलिस इन लुटेरों को अंतर्राज्यीय गिरोह का बताया है।
पुलिस के मुताबिक, 8 फरवरी को सिद्धार्थ नगर निवासी नजीर अहमद ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महोबा के खन्ना थाना अंतर्गत आनंद ढाबे में खड़े उनके ट्रक को अज्ञात लोगों ने लूट लिया है। ड्राइवर को मारपीट कर यहां कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा रोड में छोड़कर भाग गए। इसी तरह तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव में 23 मार्च को नटराज ढाबा से ट्रक लूटकर चालक को सिमौनी नाला के पास छोड़कर ट्रक समेत भाग गए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच में एसओजी को लगाया गया था। इसके प्रभारी एसआई मयंक चंदेल ने सर्विलांस की मदद से 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया।
इन सभी पर कुल 75 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, यह अंतर्राज्यीय लुटेरे हैं। इनके पास से लूटे गए दोनों ट्रक और दमन गुजरात से चोरी की गई क्रेटा कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शकील, अकील और सल्लन उर्फ सगीर निवासीगण असांव, अमर सिंह, चौपई, शुभम चौधरी, व पिंकू मोदनवाल, भगवा चुंगी चौराहा शामिल है। एसपी ने पुलिस पार्टी को 25 हजार रुपये इनाम दिया है। एसओजी टीम में प्रभारी सहित हेड कांस्टेबल योगेंद्र चौहान, कांस्टेबल शैलेंद्र, नीतेश समादिहा और कोतवाली एसआई कौशल सिंह व कांस्टेबल इंद्रजीत व लक्ष्मी राजपूत शामिल रहे।