{"_id":"5f187be38ebc3e63ca4da31d","slug":"integrated-kovid-command-and-control-center-started-banda-news-knp572670544","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू
विज्ञापन
विकास भवन के निरीक्षण में अधिकारियों से जानकारी लेते डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : BANDA
बांदा। विकास भवन में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का बुधवार का डीएम अमित सिंह बंसल ने निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी सेंटर में लगाई गई है, वे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें। शिकायत मिलने पर नोडल अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी रोजाना कक्ष का सैनिटाइजेशन कराएं।
एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से कोविड मरीजों की सूची, सर्विलांस टीम के सर्वे, सैंपल की सूची आदि की सत्यापित रिपोर्ट बनाई जाएगी। कोरोना संक्रमित इलाकों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था व समस्याओं की जानकारी भी की जाएगी।
कमांड सेंटर के संचालन के लिए तीन नोडल अफसर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व जिला सहायक निबंधक अधिकारी तैनात किए गए हैं। पूरी जिम्मेदारी डीडीओ और बीएसए को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीडीओ रोजाना शाम 5 बजे समिति के अधिकारियों से बैठक कर अगले दिन की रणनीति तय करेंगे। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि उन्होंने कोविड कमांड सेंटर में 16 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है। उधर, डीएम ने बैठक कर समीक्षा की। सीडीओ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी उपस्थित रहे।