फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Innocent child dies due to collision with overloaded e-rickshaw

Banda News: ओवर लोड ई रिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत

Thu, 30 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to collision with overloaded e-rickshaw
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बेल्दान गांव निवासी रोहणी (6) पुत्री जसमत यादव अपनी दादी राजा बेटी के साथ खेत जा रही थी। बुधवार की देर शाम गांव के बाहर नहर के पास बबेरू की तरफ से आ रहे गल्ला लादे ओवर लोड ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। बच्ची गंभीर घायल हो गई। परिजन अपने निजी साधन से बबेरू अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने चौकी ओरन में सूचना दी है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंचकर ई रिक्शा को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। रोहिणी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। मां दीप कुमारी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed