{"_id":"66217e3dc1c476c4d3024a55","slug":"injured-youth-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-109482-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
बांदा। छह वर्ष पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल की गुरुवार को सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी अंबरीश कुमार (35) आठ मार्च 2019 को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता विचित्र ने बताया कि हादसे के बाद से वह बिस्तर से उठ नहीं पाया। रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हुआ था। उसका लखनऊ के एक अस्पताल से इलाज कराया जा रहा था।
गुरुवार की सुबह अचानक अंबरीश की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि अंबरीश रोडवेज में संविदा परिचालक था। पत्नी मनीषा व एक पुत्री है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।