{"_id":"66d0dcdc7855d87344010574","slug":"information-about-the-girls-bonds-was-sought-from-the-cdpo-banda-news-c-212-1-sknp1008-114935-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीडीपीओ से मांगी बच्चियों के बांडों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीडीपीओ से मांगी बच्चियों के बांडों की जानकारी
विज्ञापन
बांदा। बालिकाश्री योजना में बांड गायब होने की जांच में नौ माह बाद तेजी आई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सीडीपीओ से बांडों के संबंध में सूचनाएं मांगी है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष 2005 में सरकार ने बालिकाश्री योजना शुरू की थी। केंद्र में पंजीकृत निर्धन परिवारों में जन्म लेने वाली हर बच्ची के नाम विभाग ने डाक विभाग से 800 रुपये की एफडी कराई गई थी। बच्ची के 18 साल का पूरा होने पर यह पैसा उसे आगे की शिक्षा के लिए दिया जाना था।
जिले में दो हजार से अधिक बच्चियों की एफडी कराई गई थी। बांड संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में रख दिए गए। छह दिसंबर को पैलानी निवासी कामता ने बहन सहोद्रा सहित अन्य बालिकाओं के बांड सीडीपीओ कार्यालय तिंदवारी गायब होने की शिकायत डीएम से की थी।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर जांच हुई तो तिंदवारी सीडीपीओ कार्यालय से 397 बांड गायब मिले। कुछ बांडों का डाक विभाग से भुगतान होने की भी पुष्टि हुई। विभाग ने आनन-फानन संबंधित लिपिक को निलंबित कर दिया। जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षत में समिति गठित की। जांच नौ माह से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी। इधर, पुन: शिकायत होने पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने तिंदवारी सहित सभी सीडीपीओ को पत्र भेजकर कहा कि बांडों के गायब होने व भुगतान संबंधी जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है। दो दिन के अंदर बांडों की मौजूदा स्थिति की सूचना मांगी है। जिसे उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।