फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Indian farmers to adopt organic farming advice

दौरे पर आए बेल्जियम के कृषि सलाहकार, भारतीय किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी

Mon, 26 Jan 2015 12:24 AM IST
प्रदीप द्विवेदी/सत्येंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, बांदा
प्रदीप द्विवेदी/सत्येंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 26 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Indian farmers to adopt organic farming advice

भारत में भले ही खेती घाटे का सौदा बन गई हो लेकिन यहां के तौर-तरीके अपना विदेशों में किसानी शानदार आमदनी का जरिया बन गई है। खेती मेें माहिर विदेशी किसानों का मानना है कि भारत को इतना कृषि ज्ञान है कि वह इस क्षेत्र में विश्व गुरु बन सकता है, बशर्ते यहां की सरकार खेती के इस ज्ञान का संज्ञान ले लें।

विज्ञापन


बेल्जियम में सरकार के सीनियर कृषि सलाहकार जोहन डी हलस्टर इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। वह रविवार को यहां बड़ोखर खुर्द गांव स्थित प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह के मानवीय शिक्षण संस्थान/कृषि फार्म में आए हुए थे। यहीं उनसे ‘अमर उजाला’ की खास बातचीत हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे 36 साल से बेल्जियम के छोटे से गांव श्रीक में अपनी पत्नी हृेट के साथ 25 बीघे जमीन में सब्जी की खेती व बागवानी करते हैं। फिलास्फी और एकॉनामिक्स से ग्रेजुशन करने के बाद उन्होंने खेती करने की ठानी। इससे उन्हें हर माह करीब 10 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। अपने खेतों की पैदावार खुद दुकान में सजाते हैं। लागत का आगणन कर खुद रेट निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और खासकर बुंदेलखंड में रासायनिक खेती यहां के किसानों को तबाह किए जा रही है। उन्होंने भारतीय किसानों को सलाह दी कि वह 40 साल पहले लौटें तो खुशहाली भी लौट आएगी। जैविक खेती फिर अपनाएं। इसमेें लागत शून्य और उत्पादन अच्छा होता है। अमेरिका व यूरोप में लोग बेस्वाद व हानिकारक भोजन करते हैं। स्वास्थ्य पर आधा से ज्यादा पैस खर्च हो जाता है।


वहीं भारत में आज भी लजीज और स्वास्थ्यवर्द्धक भोजन की भरमार है। उन्होंने कहा कि गाय को सिर्फ दुधारू पशु न समझें, बल्कि उसके गोबर से तैयार खाद खेती का कायाकल्प कर देगी। यहां के किसानों को सलाह दी कि वह खुद बीज, खाद व बाजार अपने खेतों और घर पर तैयार करें तो पलायन का सिलसिला थम जाएगा और खुशहाली लौटेगी। मानवीय शिक्षण संस्थान अध्यक्ष प्रेम सिंह वे इस जैविक विधा को खेत-खेत में प्रचारित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed