फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Increase in support price of paddy

धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी

Sat, 21 Aug 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Increase in support price of paddy
बांदा। धान के समर्थन मूल्य में इस बार 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष से लगभग चार फीसदी समर्थन मूल्य ज्यादा है। इस वर्ष किसानों से कॉमन धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) में इस मामूली वृद्धि को सरकार द्वारा किसानों को मनाने की कवायदों से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, किसानों को अपनी उपज केंद्रों में बेचने के लिए पंजीकरण कराना होगा। कृषि कानूनों को लेकर किसान आक्रोशित/आंदोलित हैं। उन्हें मनाने की तमाम कवायदें की जा रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा खरीफ की 22 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। इनमें धान समेत मक्का, बाजरा और सोयाबीन आदि फसलें शामिल हैं। कॉमन (सामान्य) धान में 72 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन बढ़ा दिया गया है। पिछले वर्ष 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबकी 1940 रुपये प्रति क्विंटल दर पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। वर्ष 2021-22 में चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ का लक्ष्य चार लाख 35 हजार 503 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। मंडल में अधिकांश किसानों ने धान की बुआई लगभग पूरी कर ली है।
धान की खरीद कई एजेंसियों द्वारा केंद्र खोलकर अक्तूबर माह से फरवरी माह तक की जाती है। कृषि विभाग अधिकारियों का कहना है कि उपज बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को पंजीकरण के दौरान भरना अनिवार्य है।

चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ फसल का लक्ष्य (हेक्टेयर में)
जनपद लक्ष्य
बांदा 1,37,997
चित्रकूट 65,639
हमीरपुर 1,08,922
महोबा 1,22,925
योग- 4,35,483
मंडल में फसलवार लक्ष्य (हेक्टेयर में)
धान- 70,169
ज्वार- 73,420
बाजरा- 93,091
उर्द- 88,316
मूंग- 16,289
अरहर- 63,609
नोट-इसके अलावा मक्का, मूंगफली, तिल, सोयाबीन आदि फसलों का अलग लक्ष्य है।
कॉमन धान में 72 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। इस वर्ष वृद्धि 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। धान बेचने से पहले किसानों को पंजीकरण कराना होगा। पैसा सीधे खातों में पहुंचेगा।
- रामनरेश सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed